हथौड़ा स्टेडियम में हुई क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में होली एंजिल्स स्कूल ने रॉयन इंटरनेशनल स्कूल को पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया है।
रॉयन स्कूल नेेेेेेे पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 102 रन बनाए, जिसमें इशंदर ने 22 और सलमान ने 19 रनों का योगदान दिया। होली एंजिल्स स्कूल की ओर से निजाम ने तीन और जेम्स ने दो विकेट दिए। जवाब में होली एंजिल्स ने पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विजेता टीम की ओर से अंकित भोला ने 22 और देपेंद्र ने 21 रनों का योगदान दिया। युवराज ने दो विकेट लिए। अंपायरिंग फरीद और अर्जुन ने तथा स्कोरिंग नितिन ने की। अंकित भोला को मैन ऑफ दी सीरीज चुना गया। समापन पर जेसीआई अध्यक्ष अमित गुप्ता, सचिन बाथम, अनुज गुप्ता, कलीम खां आदि नेेेे विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। आयोजक मनोज यादव ने आभार व्यक्त किया।