शाहजहांपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में सोमवार को सरदार पटेल हिंदू इंटर कॉलेज में भारतीय संविधान की प्रस्तावना, मौलिक अधिकार एवं मौलिक कर्तव्यों पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई।
विज्ञापन
इसमें मुख्य अतिथि सिविल जज (जूनियर डिवीजन) आयुषी ने विद्यार्थियों को संविधान की प्रस्तावना का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि जागरूक नागरिक बनने के लिए मौलिक अधिकारों की जानकारी के साथ कर्तव्यों का पालन करना भी जरूरी है। विशिष्ट अतिथि अजमल हसन रजा खां ने संविधान की मूल भावना और विधिक जागरूकता पर विचार रखे।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य संजय कुमार कपूर के स्वागत भाषण से हुआ। इस मौके पर प्रीति वर्मा, प्रवक्ता राम सिंह, रुचि गुप्ता, मोहम्मद अफजल, प्रवीण कुमार, आरपी सिंह, राहुल सिंह, रामबाबू आदि मौजूद रहे। संवाद