फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: स्कूलों के अनफिट वाहनों पर कसा शिकंजा, इको वैन सीज

विज्ञापन
शाहजहांपुर में स्कूली बसों की चेकिंग करते एआरटीओ हरिओम। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परिवहन विभाग के तमाम दावों के बावजूद स्कूलों के अनफिट वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं। मंगलवार को एआरटीओ हरिओम ने अभियान चलाकर 12 बसाें की जांच की। मानक पूर्ण नहीं करने पर एक इको वैन को सीज कर दिया।
विज्ञापन

परिवहन विभाग की टीम ने हरदोई और खुटार मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 12 बसों की जांच की गई। अधिकारियों ने वाहनों के फिटनेस, परमिट और अन्य जरूरी दस्तावेजों की पड़ताल की। वहीं, सवारियां भरकर ले जा रही निजी इको वैन को एआरटीओ हरिओम ने सीज कर दिया। एआरटीओ ने बताया कि स्कूली वाहनों की फिटनेस और सुरक्षा मानकों की जांच पर विशेष जोर रहेगा। अनफिट और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें