फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: स्कूली वाहनों पर कसा शिकंजा, 40 का चालान, तीन सीज

विज्ञापन
ई-रिक्शा चालक को नियमों का पाठ पढ़ाते एसपी। स्रोत: मीडिया सेल
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पुवायां में स्कूली वैन का गेट खुलने से छात्रा के गिरकर गंभीर रूप से घायल होने के बाद स्कूली वाहनों पर अफसरों ने बृहस्पतिवार को शिकंजा कस दिया। सुबह एडीएम, एआरटीओ व सीओ यातायात ने चेकिंग अभियान चलाया। दोपहर में एसपी ने खुद चेकिंग कराई। इस दौरान 40 वाहनों का चालान किया गया और तीन को सीज किया गया।
विज्ञापन

सुबह एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार, एआरटीओ प्रवर्तन सर्वेश सिंह व सीओ यातायात संजय कुमार ने चेकिंग अभियान चलाया। बरेली मोड़ समेत कई स्थानों पर स्कूली ई-रिक्शा, वैन व बसों की चेकिंग की गई। वाहनों का परमिट, फिटनेस, बीमा, आरसी चेक की गई। चालक का ड्राइविंग लाइसेंस एवं परिचय पत्र जांचे गए।
वाहन में अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, आपातकालीन निकास, बच्चों के बैठने की क्षमता का पालन, जीपीएस, स्पीड गवर्नर एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों की कार्यशीलता देखी गए। जांच के दौरान कई वाहन निर्धारित मानकों के अनुरूप न पाए जाने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई। दोपहर में एसपी राजेश द्विवेदी ने खिरनीबाग चौराहा पर पुलिस बल के साथ स्कूली ई-रिक्शा, वैन व बसों की चेकिंग कराई। वाहन चालकों को नियमों का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन


घायल छात्रा का हाल जानने अस्पताल पहुंचे एडीएम
पुवायां क्षेत्र में दो दिन पहले एक स्कूल की छात्रा मनप्रीत कौर चलती स्कूल वैन से गिरकर घायल हो गई थी। बुधवार रात एडीएम एफआर अरविंद सिंह घायल छात्रा को देखने शहर के सत्यानंद अस्पताल में पहुंचे। डॉ. गौरव मिश्रा से एडीएम ने जानकारी ली। एडीएम ने बताया कि छात्रा की हालत ठीक होने पर बृहस्पतिवार को उसकी छुट्टी कर दी गई।

ई-रिक्शा चालक को नियमों का पाठ पढ़ाते एसपी। स्रोत: मीडिया सेल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें