फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेेट में आकर मजदूर की मौत, साथी घायल

Tue, 03 May 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तेज गति से दौड़ रहे ट्रक की चपेट में आकर एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि उसका गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा सोमवार रात कांट क्षेत्र में प्लाईबुड फैक्ट्री के सामने हुआ। बिहार के जिला मोतिहासा थाना कुट्टवा क्षेत्र के गांव गोसाईबाड़ी निवासी 35 वर्षीय अच्छे लाल यादव एक प्लाईबुड फैक्ट्री में मजदूरी करते थे। वह तीन महीने पहले ही फैक्ट्री में काम करने आए थे। सोमवार रात करीब नौ बजे अच्छेलाल अपने साथी खिवेंद्र के साथ फैक्ट्री के सामने होटल पर चाय पीने गए थे। वहां से लौटते समय जैसे ही दोनों ने सड़क पार की, तभी शहर की तरफ से आए तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर दोनों घायल हो गए। हादसे के बाद चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर खिवेंद्र को बरेली रेफर कर दिया गया। रात में करीब एक बजे जिला अस्पताल में इलाज के दौरान अच्छेलाल यादव की मौत हो गई। पता लगने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मृतक के परिवार वालों को सूचना दे दी है, जिससे उनके घर से चलने की खबर है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें