फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप की रिपोर्ट दर्ज कराने के चार दिन बाद किया निकाह

Tue, 03 May 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रेप की रिपोर्ट दर्ज कराने के चार दिन बाद ही किशोरी का आरोपी के साथ निकाह हो गया। मेडिकल में किशोरी की आयु 19 वर्ष पाई गई। सोमवार को पुलिस ने लड़की को कोर्ट में पेश कर बयान कराए हैं। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने एक मार्च को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि 28 फरवरी की रात वह परिवार के सदस्यों के साथ घर में सो रहा था। इस दौरान गांव निवासी एक युवक उसके घर घुस आया और 15 वर्षीय पुत्री को दबोच कर उसका मुंह बंद कर दिया और विरोध करने पर जान से मार देने की धमकी देते हुए दुराचार किया। आरोपी के चुंगल से छुटने पर पुत्री ने शोर मचाया तो परिवार के लोग जाग गए। इस पर आरोपी कहीं भी शिकायत करने पर परिवार के सभी लोगों की हत्या कर देने की धमकी देता हुआ भाग निकला। रिपोर्ट दर्ज होने के चार दिन बाद छह मार्च को आरोपी और पीड़िता का निकाह हो गया। इसकी जानकारी पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराया तो डॉक्टरों ने उसकी आयु 19 वर्ष बताई। पुलिस ने लड़की और उसके परिवार के बयान भी दर्ज किए। इसके बाद सोमवार को पुलिस ने लड़की को कोर्ट में पेश कर उसके बयान दर्ज कराए। पुलिस ने बताया कि मामला न्यायालय में होने के कारण कोर्ट के आदेशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें