फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सीपी शुक्ला को रामचंद्र मिशन थाने की कमान, 50 दरोगा बदले

Wed, 20 Dec 2023 12:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एसपी अशोक कुमार ने कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए जाने के उद्देश्य दो थानाें के प्रभारियों को इधर से उधर किया गया। इसके अतिरिक्त 50 उप निरीक्षकों के भी तबादले किए गए।
विज्ञापन

आरसी मिशन थाना क्षेत्र के प्रभारी अरविंद सिंह चौहान का तबादला पीलीभीत होने के बाद सोमवार को रिलीव कर दिए गए। उनके स्थान पर आईजीआरएस सेल के प्रभारी चंद्र प्रकाश शुक्ला को तैनाती दी गई। इसी तरह अल्हागंज के थाना प्रभारी संजय कुमार को खुटार व खुटार के प्रभारी ओमप्रकाश को अल्हागंज भेजा गया। साइबर सेल प्रभारी राजेश कुमार को सम्मन सेल व विशेष जांच प्रकोष्ठ में तैनाती दी गई। पुलिस लाइन से निरीक्षक सत्य सिंह को रोजा थाना का अपराध निरीक्षक बनाया गया। पुलिस लाइन से निरीक्षक राकेश कुमार को आईजीआरएस सेल, राहुल सिंह को मीडिया सेल का प्रभारी बनाया गया। इसी तरह लंबे समय से कार्यरत 50 उप निरीक्षकों का तबादला कर दिया गया। उन्हें थाने और चौकियों में भेजा गया है।

एसपी अशोक कुमार के चार्ज संभालने के बाद यह दूसरी बड़ी तबादलों की कार्रवाई की गई। इससे पहले उन्होंने सिपाहियों को चिह्नित कर इधर से उधर किया था। कुछ सिपाही लंबे समय से शहर के आसपास के थानों में जमे रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें