फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गोशाला में क्षमता से 239 पशु अधिक... अव्यवस्थाएं हावी

विज्ञापन
मघई टोला स्थित न्यू गोशाला में बारिश में खुले मैदान में खड़े गोवंशीय पशु। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर के मघईटोला स्थित सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के आगे बनी न्यू गोशाला में क्षमता से कहीं अधिक गोवंशीय पशु रखे जाने से अव्यवस्थाएं हावी हैं। 150 गोवंशीय पशुओं की क्षमता वाली गोशाला में 389 गोवंशीय पशु होने से उनके चोटिल होने और संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। गोशाला तक पहुंचने वाला मार्ग भी गड्ढों और जलभराव के कारण बदहाल है।
विज्ञापन

नगर निगम की इस गोशाला में छुट्टा गोवंशीय पशुओं को संरक्षित किया जाता है। अधिक संख्या होने से चारा वितरण प्रभावित होने की शिकायत है। दोपहर में सफाई के दौरान गोवंशीय पशुओं को खुले में छोड़ दिया जाता है। यहां बारिश से बचाव के पर्याप्त इंतजाम भी नहीं हैं।
गोशाला का संचालन कर रहे ठेकेदार गौरव अग्निहोत्री का कहना है कि क्षमता से अधिक गोवंशीय पशु होने की जानकारी कई बार अधिकारियों को दी गई, लेकिन उन्हें दूसरी गोशाला में स्थानांतरित नहीं कराया गया। पास में स्थित कान्हा गोशाला तक जाने वाला मार्ग भी बारिश के कारण खराब होने से वहां तक गोवंशीय पशुओं को पहुंचाना मुश्किल है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी विजय नारायण मौर्य ने बताया कि एक अन्य गोशाला का निर्माण हो रहा है। उसी में अन्य गोवंशीय पशुओं को भेजा जाएगा। अन्य व्यवस्थाएं भी दुरुस्त कराई जाएंगी।


तिलहर की गोशाला में सफाई व्यवस्था चौपट, सांड़ों के कारण परेशानी
तिलहर। नगरपालिका की स्टेशन रोड स्थित गोशाला में 99 मादा और 26 नर गोवंशीय पशु संरक्षित हैं। यहां चारा, भूसा और पेयजल की व्यवस्था संतोषजनक है, लेकिन परिसर में सफाई व्यवस्था चौपट है, शेड भी नहीं है। कर्मचारियों के अनुसार, सांड़ कई बार अन्य गोवंशीय पशुओं पर हमला कर उन्हें घायल भी कर देते हैं। अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि सफाई व्यवस्था जल्द दुरुस्त की जाएगी और कान्हा गोशाला शुरू होने के बाद सांड़ों को अलग रखा जाएगा। संवाद

मघई टोला स्थित न्यू गोशाला में बारिश में खुले मैदान में खड़े गोवंशीय पशु। संवाद

मघई टोला स्थित न्यू गोशाला में बारिश में खुले मैदान में खड़े गोवंशीय पशु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें