फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में चमत्कार: गोशाला में सीता नाम की गाय ने दिया जुड़वा बछड़ों को जन्म, लव-कुश रखे नाम

Fri, 22 Dec 2023 04:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

इंसानों के जुड़वा बच्चे होना आम बात है, लेकिन शाहजहांपुर की एक गोशाला में गाय ने जुड़वा बछड़ों को जन्म दिया है। दोनों बछड़ों का नाम लव-कुश रखा गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गाय के जुड़वा बछड़ों का जन्म अनोखा मामला है। 
विज्ञापन
गोशाला में गाय के पास बैठे जुड़वा बछड़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में अनोखा मामला सामने आया है। बरतारा स्थित विनोबा सेवा आश्रम की गोशाला में सीता नाम की गाय ने जुड़वा बछड़ों को जन्म दिया है, जो कि लोगों के कौतूहल का विषय बन गया है। दोनों बछड़ों का नाम लव-कुश रखा गया है। दोनों बछड़े स्वस्थ हैं और खूब उछल कूद कर रहे हैं। जुड़वा बछड़ों के जन्म से गोशाला परिवार में खुशी का माहौल है। आसपास के लोग भी इन जुड़वा बछड़ों को देखने पहुंच रहे हैं।   

विज्ञापन


आश्रम की सचिव विमला बहन ने बताया कि बरतारा स्थित विनोबा सेवा आश्रम 25 वर्ष से गोशाला में गायों की सेवा कर रहा है। वर्तमान में 140 गोवंशीय पशु यहां हैं। इसमें बहुत सी गायों को नाम से ही पुकारा जाता है। गोशाला में पहली बार सीता नाम की गाय ने दो बछड़ों को जन्म दिया। उन्होंने बताया कि दोनों बछड़े स्वस्थ हैं। गोमाता को दूध पीकर गोशाला परिसर में उछल-कूद कर रहे हैं। 

विज्ञापन

 

बछड़ों की सेवा में लगे गोशाला के लोग 
प्रबंधक अमर सिंह अपनी टीम के कन्हई, समर, जदुवीर, मीरा, सुनीता के साथ दोनों बछड़ों की सेवा में लगे हुए हैं। गोशाला में बृहस्पतिवार को दान में मिले चोकर के लड्डू खिलाकर लव-कुश का जन्मदिन मनाया गया। आश्रम की सलाहकार सीना शर्मा ने आश्रम कार्यकर्ता रीना के साथ दोनों बछड़ों का तिलक कर स्वागत किया। 

ये भी पढ़ें- दर्दनाक: एक साल पहले खोई बेटी, अब दो बेटे... सूना हुआ घर; बिलखते हुए बोली मां- हे रब्बा मैं की करांगी हुण
 
विज्ञापन

गोशाला में जुड़वा बछड़ों के जन्म होने की खबर आसपास के गांव में फैल गई। जिसने भी इस खबर को सुना, वो हैरान रह गया। लोगों का कहना है कि इंसानों के जुड़वा बच्चे होना आम बात है, लेकिन गोमाता के दो बछड़ों को एक साथ जन्म देने की घटना अनोखी है, जो किसी चमत्कार से कम नहीं है। उन्होंने बताया कि गाय के दो बछड़े होने की बात जीवन में पहली बार देखी सुनी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें