फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्तक्रांति से टकराई गाय, पलटने से बची ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आनंद विहार से चलकर मुजफ्फरपुर जाने वाली सप्तक्रांति एक्सप्रेस के सामने रविवार रात मवेशियों का झुंड आ गया। ट्रेन के चालक द्वारा काफी देर तक हार्न बजाने के बाद भी एक गाय ट्रैक से नहीं हट सकी और टकरा गई। गनीमत रही कि उसके मांस के लोथड़े इंजन में नहीं फंसे वरना प्रेशर पाइप फटने से बड़ा हादसा हो सकता था। इस दौरान ट्रेन भी पलटने से बच गई।
विज्ञापन

सप्तक्रांति एक्सप्रेस रविवार को आनंद विहार से मुजफ्फरनगर के लिए निकली। ट्रेन रात करीब दस बजे बालामऊ के दलेलनगर स्टेशन के पास पहुंची। तभी मवेशियों का झुंड ट्रेन के सामने आ गया। इसको देखकर लोको चालक और सहायक हॉर्न में बजाना शुरू कर दिया। इससे मवेशी ट्रैक से हटने शुरू हो गए, लेकिन तब तक ट्रेन उनके पास तक पहुंच गई और एक गाय ट्रेन से टकरा गई। इससे उसकी मौत हो गई। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। इसके बाद कंट्रोल को सूचना दी गई जिसके आदेश पर चालक ट्रेन को लेकर गंतव्य के लिए रवाना हो गया।
बता दें कि आए दिन रेलवे ट्रैक के आगे जानवरों के झुंड आते रहते हैं, जिससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। अभी एक सप्ताह पहले ही शाहजहांपुर-बंथरा के बीच सत्याग्रह एक्सप्रेस से एक मवेशी टकराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें