फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे की घनी चादर से ढंका शाहजहांपुर

Fri, 30 Dec 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर में कोहरे का असर।
विज्ञापन
एक दिन पहले तापमान में आई गिरावट के चलते मौसम में ठिठुरन और गलन पहले से ही बढ़ी हुई थी। बुधवार को रात से घना कोहरा छाने लगा। सुबह लोग सोकर उठे और बिस्तर छोड़कर बाहर निकले तो घने कोहरे से कुछ मीटर आगे का हाल देखना कठिन हो गया। इस वजह से सड़कों पर देर तक सन्नाटा पसरा रहा और स्कूल-कालेज समेत दफ्तरों में उपस्थिति कम रही। कोहरे के कारण लखनऊ-दिल्ली रेल मार्ग पर ट्रेनों समेत नेशनल व स्टेट हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। बृहस्पतिवार को सुबह से आसमान पर हल्के बादल छाने से धूप पूरी तरह नहीं खिल पाई। शाम तक सर्दी में खासा इजाफा हो गया। रात नौ बजे के आसपास अचानक घना कोहरा छाने लगा। इससे सड़कों पर सामने से आने वाले वाहनों की हेडलाइट दिखनी कठिन हो गईं। रात में घना कोहरा छाने से सुबह वातावरण में आर्द्रता बढ़ गई। साथ ही ठंड का प्रकोप बढ़ गया। राहगीरों और गरीबों को सर्दी से बचाने के लिए विद्या प्लाईवुड समेत कई संस्थाओं ने विभिन्न स्थानों पर अलाव जलवाए।  रेलवे ट्रैक पर दृश्यता में कोहरा इतना बाधक बना कि रात 8.40 बजे से लेकर बृहस्पतिवार को सुबह 10.40 बजे तक शाहजहांपुर और बिस्मिलनगर समेत कई स्टेशनों पर ट्रेनों को ट्रैक पर डेटोनेटर दागकर पटाखा सिगनल के सहारे चलाया गया। मौसम की खराबी के चलते ट्रेनों का संचालन भी अस्तव्यस्त रहा। बुधवार को रात 11 बजे आने वाली पटना-दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे यहां पहुंची। इसी तरह 4676 अप शहीद एक्सप्रेस छह घंटा, 5005 अप गोरखपुर-देहरादून एक्सप्रेस चार घंटा, डाउन श्रेणी की किसान एक्सप्रेस तीन घंटा, पंजाब मेल चार घंटा और डुप्लीकेट पंजाब मेल पांच घंटा लेट पहुंची। उधर, विभिन्न मार्गों पर परिवहन निगम की प्रात:कालीन बस सेवाएं घने कोहरे से एक से दो घंटा देरी से शुरू हो सकीं। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार सर्दी के प्रकोप से यात्रियों की संख्या सामान्य से 30 प्रतिशत कम हो गई। कक्षा आठ तक स्कूलों में रहेगा दो दिन अवकाश
विज्ञापन

शाहजहांपुर। डीएम राम गणेश ने सर्दी के भीषण प्रकोप को देखते शुक्रवार और शनिवार को जिले की सभी शिक्षण संस्थाओं में कक्षा एक से आठ तक अवकाश घोषित कर दिया है। डीएम के कैंप कार्यालय से बताया गया कि कक्षा नौ समेत अन्य माध्यमिक कक्षाएं सुबह नौ बजे से आरंभ होंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें