फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चप्पल उतार नदी में कूद गईं बहनें: 24 घंटे बाद भी नहीं मिला दोनों का सुराग, एक की उम्र 14 तो दूसरी 15 साल की

Sun, 07 Sep 2025 07:22 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर

सार

एक की उम्र 14 वर्ष तो दूसरी की 15 साल है। पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने कोई कारण नहीं बताया। साथ ही चुप्पी साध ली। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि दोनों की तलाश कराई जा रही है, लेकिन अब तक दोनों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
चप्पलें उतारकर नदी में कूद गईं बहनें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के शाहजहांपुर स्थित चौक कोतवाली क्षेत्र में गर्रा नदी पुल पर शनिवार शाम नदी में छलांग लगाने वालीं चचेरी-तहेरी बहनें 24 घंटे बीतने के बाद भी नहीं मिल सकीं हैं। पीएसी की टीम व स्थानीय गोताखोर दिनभर दोनों की तलाश में जुटे रहे।

विज्ञापन

चप्पल उताकर कूद गईं बहनें
शनिवार की शाम गर्रा नदी पुल पर टहल रहीं दो लड़कियां चप्पलों को उतारकर नदी में कूद गई थीं। आसपास के लोग दौड़ पड़े, लेकिन तब तक दोनों डूब चुकीं थी। सोशल मीडिया पर खबर देख देर रात परिजन थाने पहुंचे। पता चला कि दोनों मोहल्ला अब्दुल्लागंज की रहने वाली हैं और चचेरी-तहेरी बहनें हैं।

एक 14 तो दूसरी 15 साल की
एक की उम्र 14 वर्ष तो दूसरी की 15 साल है। पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने कोई कारण नहीं बताया। साथ ही चुप्पी साध ली। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि दोनों की तलाश कराई जा रही है, लेकिन अब तक दोनों का पता नहीं चल सका है। पानी का बहाव भी काफी तेज है। टीमें दोनों की तलाश में जुटी हुईं हैं।

खन्नौत नदी में कूदा युवक
आरसी मिशन थाना क्षेत्र में खन्नौत नदी पर बने पक्का पुल से शनिवार की रात करीब 11:30 बजे एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में कूद गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कराई। अगले दिन उसका शव नदी से बरामद हो गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।

शव हुआ बरामद
थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला दलेलगंज कुम्हारों वाली पुलिया निवासी पुत्तू लाल प्रजापति शनिवार की रात करीब 11 बजे पक्का पुल पर आया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वे काफी देर तक पुल पर खड़ा रहा। इसके बाद पुल के साइड में जाकर नदी में कूद गया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर आ गए। उन्होंने रात में ही पीएसी के बचाव दल के साथ नदी में तलाश शुरू कराई। अगले दिन रविवार को पुत्तूलाल का शव नदी से बरामद हो गया। सूचना पर मृतक का पुत्र अंशु लाल प्रजापति, बेटी शैली प्रजापति, दामाद शिवम प्रजापति आ गए। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि यदि तहरीर आती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

कलह के चलते नदी में कूदने की कोशिश
रविवार की दोपहर गर्रा नदी पुल से मोहल्ला मेहमानशाह के एक युवक ने नदी में कूदने की कोशिश की। इस बीच वहां पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़कर बचा लिया। राजघाट चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे थाने ले आई। पूछताछ में युवक ने बताता कि पारिवारिक कलह के चलते उसने ऐसा कदम उठाने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने उसके परिजनों को बुलाया, फिर समझा-बुझाकर युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें