शाहजहांपुर। चिन्मयानंद से सवा करोड़ रुपये फिरौती मांगने के मामले में आरोपी भाजपा नेता अजीत सिंह को सीजेएम कोर्ट ने 10 हजार रुपये के निजी मुचलके के साथ जमानती वारंट जारी कर 20 जनवरी को तलब किया है। उनके खिलाफ जारी जमानती वारंट थाना रामचंद्र मिशन भेज दिया गया है, इससे पहले उन्हें समन जारी कर कोर्ट में तलब किया गया था, लेकिन वह तारीख पर हाजिर नहीं हुए इसलिए उनके खिलाफ सोमवार को जमानती वारंट जारी कर दिया गया। संवाद