फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता के संक्रमित होने पर कचहरी परिसर 24 घंटे के लिए बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। हथौड़ा बुजुर्ग के एक अधिवक्ता के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद शनिवार सुबह कचहरी परिसर 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया। खिरनीबाग चौराहा और कचहरी तिराहा पर बैरियर लगाकर आवाजाही बंद कर दी गई। इसके बाद नगर पालिका की टीम ने कचहरी परिसर, कलेक्ट्रेट और एसपी कार्यालय को सैनिटाइज किया।
विज्ञापन

18 जून को शहर से सटे हथौड़ा बुजुर्ग निवासी 65 वर्षीय अधिवक्ता की जांच रिपोर्ट कोराना पॉजिटिव आई थी। रिपोर्ट आने से पहले संक्रमित अधिवक्ता कचहरी आते रहे थे। जिला जज रामबाबू शर्मा के आदेश पर शनिवार को प्रशासन ने कचहरी परिसर को सैनिटाइज कराकर 24 घंटे के लिए बंद कर दिया। खिरनीबाग चौराह के और कचहरी तिराहा पर बैरियर लगाकर कचहरी के सामने मुख्य गेट पर आवागमन बंद कर दिया गया। लोगों को उधर जाने से रोकने के लिए बैरियर पर पुलिस पुलिस तैनात कर दी गई है। एहतियात के तौर पर कलक्ट्रेट और एसपी कार्यालय में आम लोगों की आवाजाही बंद करने के साथ सैनिटाइजेशन कराया गया।
नोडल अधिकारी एडीएम प्रशासन राम सेवक द्विवेदी ने बताया कि शासन की गाइडलाइन के अनुसार किसी भी कार्यालय का कोई कर्मचारी या अधिकारी संक्रमित पाया जाएगा तो उस कार्यालय को सैनिटाइज कराकर 24 घंटे के लिए बंद रखा जाएगा। इसलिए कचहरी को भी 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्रताप इन्क्लेव में छाया रहा सन्नाटा
केरूगंज स्थित प्रताप इन्क्लेव में शुक्रवार को एक व्यापारी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद दूसरे दिन कॉलोनी में सन्नाटा पसरा रहा। संक्रमित व्यक्ति के परिवार के छह सदस्यों की कोरोना जांच कराकर सैंपल ले लिए गए। कॉलोनी के मुख्य गेट पर पुलिस तैनात कर दी गई, जो हर आने-जाने से पूछतांछ कर रही है।
चार संक्रमितों का हुआ सीटी स्कैन
जिला अस्पताल के कोविड अस्पताल में भर्ती अधिवक्ता समेत चार लोगों का शनिवार को सीटी स्कैन कराया गया है। चारों संक्रमितों में बृज विहार कॉलोनी निवासी पिता-पुत्री, प्रताप इन्क्लेव निवासी एक व्यक्ति भी शामिल हैं। सीएमएस डॉ. एमपी गंगवार ने बताया कि चारों संक्रमितों की सीटी स्कैन जरूरी है। गंभीर अवस्था के संक्रमितों को लखनऊ स्थित एल-3 अस्पताल में भेजने के लिए संपर्क किया जा रहा है। अनुमति मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें