फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना : त्रिस्तरीय होगी सुरक्षा व्यवस्था...तीन स्थानों पर रोके जाएंगे वाहन

Tue, 04 Jun 2024 04:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
पुलिस लाइंस में बैठक को संबो​धित करते एसपी अशोक कुमार। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा मंडी समिति में लोकसभा चुनाव और ददरौल विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था त्रिस्तरीय होगी। एएसपी, सीओ, इंस्पेक्टर समेत करीब 14 सौ पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। मतों की गणना के दौरान रोजा मंडी के सामने से आमजन के वाहनों को रोकने के लिए तीन जगह पर बैरिकेडिंग की जाएगी।
विज्ञापन

13 मई को मतदान के बाद सेंट्रल वेयर हाउस में एक प्लाटून अर्द्धसैनिक बल की निगरानी में ईवीएम रखी गईं थीं। मंगलवार को मतगणना के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया है। सुरक्षा के लिए बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। मतगणना के दौरान हाईवे पर पुल से वाहनों का आवागमन जारी रहेगा। साथ ही मतणना स्थल के सामने से आमजन के वाहनों को रोका जाएगा। इसके लिए मेजबान तिराहा, जमुका तिराहा व रोजा अड्डे के पास बैरियर लगाए जाएंगे।
सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए सोमवार को पुलिस लाइंस में एसपी अशोक कुमार ने कर्मियों को संबोधित किया। पुलिस व्यवस्था का पर्यवेक्षण अधिकारी एसपी सिटी संजय कुमार को बनाया है। पार्किंग, यातायात आदि के प्रभारी सीओ यातायात बीएस वीर कुमार बनाए गए हैं। एसपी अशोक मीणा ने बताया कि निर्धारित चेकिंग प्वाइंट पर प्रत्याशियों, एजेंटों की गहन तलाशी ली जाएगी। प्रत्याशी-एजेंट अपने साथ मोबाइल, कैमरा, ज्वलनशील पदार्थ, बीड़ी, सिगरेट, गुटखा आदि वस्तु लेकर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। बैठक में एडीएम प्रशासन संजय पांडेय, एसपी ग्रामीण मनोज अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
इतने लगे हैं पुलिस कर्मी
-दो एएसपी, छह सीओ, 40 इंस्पेक्टर, 200 सब इंस्पेक्टर, एक हजार कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल लगाए गए हैं। 120 महिला कर्मी व 40 यातायात कर्मियों की ड्यूटी भी रहेगी।
-
रोजा मंडी गेट नंबर एक-यहां से मतगणना कार्य करने वाले कर्मचारी, कटरा, जलालाबाद, तिलहर के प्रत्याशियों के मतगणना अभिकर्ता प्रवेश करेंगे। चेकिंग के बाद कर्मचारी मोबाइल फोन जमा कर अपने वाहन अंदर बनाए गए पार्किंग स्थल पर खड़ा कर पैदल इनर कार्डन में प्रवेश करेंगे।

गेट नंबर दो-वरिष्ठ अधिकारी, प्रेक्षक, पुवायां, शाहजहांपुर, ददरौल व उप निर्वाचन ददरौल के मतदान एजेंट, प्रत्याशी व मीडियाकर्मी जा सकेंगे।

गेट नंबर तीन-साइड गेट से केवल मतगणना स्थल के अंदर लगा पुलिस बल प्रवेश कर सकेगा।
-

आमजन के वाहनों पर रोक, कार्मिकों के लिए पार्किंग तय
-मतगणना के दौरान मंडी के सामने से आमजन के वाहनों को गुजरने नहीं दिया जाएगा। वहीं कार्मिकों, अधिकारियों के वाहनों की पार्किंग बना दी गई।
सीओ यातायात बीएस वीर कुमार ने बताया कि बैरियर गेट नंबर एक से आगे सीतापुर की ओर आशीष ब्रदर्स एग्रीकल्चर की दुकान के सामने सीतापुर की तरफ से आने वाले जनता, एजेंट के वाहनों को रोककर रेलवे मैदान में खड़ा कराएंगे। इसी तरह गेट नंबर दो पर धर्मकांटा के सामने बरेली-शाहजहांपुर की ओर से मंडी समिति के गेट नंबर से पहले बने बैरियर पर रोका जाएगा। इन्हें भी रेलवे मैदान में खड़ा कराया जाएगा। गेट नंबर तीन के अंदर खाली जगह पर बनीं पार्किंग में पुलिस के जवान गाड़ी खड़ी कर सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें