शाहजहांपुर। अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन (ईसीसीई) एजुकेटर पद के लिए चयनित 160 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 10 अगस्त को आयोजित की जाएगी। इसी दौरान अभ्यर्थियों को केंद्रों का आवंटन भी किया जाएगा।
बीएसए कार्यालय में काउंसलिंग होगी। क्रमांक एक से 50 तक के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक, 51 से 100 क्रमांक वालों की दोपहर 12 से दो बजे तक और 101 से 160 क्रमांक तक के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग दोपहर दो से शाम चार बजे तक होगी।
बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों को को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों का आवंटन किया जाएगा। संवाद