फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नगर आयुक्त कार्यालय में पार्षदों का धरना

विज्ञापन
टाउनहॉल ​​स्थित नगर आयुक्त कार्यालय में धरना देते पार्षद। स्रोत: वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाली ई-स्मार्ट कंपनी पर कार्रवाई नहीं होने पर भड़के पार्षदाें ने शुक्रवार को नगर आयुक्त कार्यालय में धरना शुरू कर दिया। आरोप है कि मंत्री से शिकायत करने पर नेतृत्वकर्ता पार्षदों के वार्डों में कंपनी ने कार्य बंद कर दिया। नगर आयुक्त ने एक सप्ताह में समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

ई-स्मार्ट कंपनी ने लगभग 16 हजार स्ट्रीट लाइट लगाईं थीं। पार्षदों का आरोप है कि केवल 14 कर्मचारी होने के कारण वार्डों में लगभग 50 प्रतिशत लाइटें बंद रहतीं हैं। कुछ इलाकों में 24 घंटे तक लाइटें जलतीं हैं। सुनवाई नहीं होने पर 17 अगस्त को 36 पार्षदाें ने वित्त मंत्री सुरेश खन्ना से शिकायत कर कंपनी को हटाने की मांग की थी।
आरोप है कि इसके बाद प्रमुख पार्षदाें के वार्ड में कंपनी ने काम ही बंद कर दिया है। शुक्रवार को पार्षदों के शिष्टमंडल ने नगर आयुक्त डॉ. बिपिन मिश्रा से मुलाकात कर कार्य नहीं करने वाली कंपनी को हटाने की मांग की। नगर आयुक्त ने 30 अगस्त को कंपनी को नोटिस दिए जाने की बात बताई।
विज्ञापन

ठोस कार्रवाई को लेकर ठीक जवाब नहीं मिलने पर नाराज हुए पार्षदों ने उनके कार्यालय पर धरना शुरू कर दिया। 35 मिनट तक चले धरने के बाद नगर आयुक्त ने सभी को शांत किया। नगर आयुक्त डॉ.बिपिन मिश्रा ने बताया कि एक सप्ताह में कार्रवाई कर समस्या का समाधान किया जाएगा।

पार्षदों ने तैयार की रणनीति
धरने के बाद पार्षदों ने बैठक कर आगे की रणनीति तैयार की। पार्षद के पति छंगे लाल राठौर ने बताया कि ई-स्मार्ट कंपनी का रवैया अस्वीकार्य है। इसे हटाना ही होगा। पार्षद अनूप गुप्ता ने कहा कि कंपनी 38 लाख रुपये प्रति माह ले रही है, लेकिन काम नहीं कर रही है। पार्षद मनीष गुप्ता ने कहा कि शहर अंधेरे में है और अब किसी भी कीमत पर नहीं मानेंगे। इस मौके पर पार्षद रामबरन सिंह, विपिन सिंह यादव, वीरेंद्र सिंह चौहान, पवन गुप्ता, राजेश गंगवार, मोहम्मद रजी, मोहम्मद तालिब खान, रूपेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें