फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बोर्ड बैठक में सड़क निर्माण को लेकर सभासदों ने किया हंगामा

विज्ञापन
निगोही में रोते हुए अपने वार्ड की सड़क निर्माण की मांग करते हुए सदस्य मुमताज मियां। संवाद
विज्ञापन
निगोही। नगर पंचायत सभागार में बृहस्पतिवार को अध्यक्ष मनोज वर्मा की अध्यक्षता और एसडीएम सदर / अधिशासी अधिकारी प्रभात राय की मौजूदगी में बैठक हुई। बैठक शुरू होते ही वार्ड सदस्यों ने अपने क्षेत्रों में स्वीकृत कार्य शुरू न होने पर हंगामा किया और सड़क निर्माण समेत विभिन्न समस्याएं उठाईं।
विज्ञापन

वार्ड दो की सदस्य राजविंदर कौर ने कहा कि काम शुरू नहीं हुए तो सदस्य धरने पर बैठने के लिए मजबूर होंगे। वार्ड पांच के अनुज यादव ने पुराने स्वीकृत कार्य पहले कराने, वार्ड 10 की गुलशन बानो ने मुख्य मार्ग बनवाने और वार्ड 13 के सतीश कुमार ने छुट्टा पशुओं व बंदरों के हमलों से निजात दिलाने की मांग की।
इसी दौरान वार्ड 12 के सदस्य मुमताज मियां नई बस्ती में बारहराना से स्टेशन मार्ग के निर्माण की मांग करते हुए भावुक हो गए और हाथ जोड़कर रो पड़े। एसडीएम प्रभात राय ने उन्हें शांत कराते हुए जल्द सड़क का काम शुरू कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बैठक में दो सदस्य अनुपस्थित रहे। एसडीएम ने कहा कि स्वीकृत कार्य जल्द शुरू कराए जाएंगे। पूर्ण कार्यों की जांच के बाद ठेकेदारों का भुगतान कराया जाएगा। बैठक के अंत में चेयरमैन ने सदस्यों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें