फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार की मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन

Fri, 25 Nov 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
विज्ञापन
मनमानी के खिलाफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संडा खास के ग्रामीणों ने की राशन वितरण की जांच कराने की मांग
विज्ञापन

 शासन से निर्धारित मूल्य पर तय मात्रा के अनुसार खाद्यान्न और अन्य आवश्यक वस्तुएं नहीं देने का विरोध करने पर कोटेदार ने कार्डधारकों से अभद्रता की। इसके विरोध में निगोही क्षेत्र के संडा खास गांव के कार्डधारकों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और डीएम रामगणेश से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल कल्लू सिंह, रामदेव, देवेश कुमार, संगीता देवी, पुष्पा, मुन्नी देवी, सुनील मिश्रा आदि ने डीएम को ज्ञापन देकर बताया कि कोटेदार दबंग प्रवृत्ति का होने के कारण राशन वितरण में मनमानी कर रहा है। अंत्योदय परिवारों को 35 किलो के स्थान पर 28 किलो खाद्यान्न देता है। इसी तरह केरोसिन और चावल वितरण में भी मनमानी की जा रही है। आपत्ति करने पर कोटेदार ने यह कहकर भगा दिया कि उसे हर माह अफसरों को पैसा देना पड़ता है। ज्ञापन में कहा गया है कि इस संबंध में तिलहर के एसडीएम को अवगत कराने पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। पड़ोस के गांव में किसी जांच में आए नायब तहसीलदार से शिकायत करने पर उन्होंने राशन वितरण की फौरी जांच में अनियमितता पाई, लेकिन कोटेदार ने नायब तहसीलदार के सामने गालीगलौज कर शिकायतकर्ताओं को जान की धमकी दी। डीएम ने ग्रामीण्णों को जांच कराकरर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में चंद्रपाल, राम भरोसे, रामचंद्र, भगवान शंकर, लालाराम, ऋषिपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें