फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे में भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना दिया

Mon, 13 Apr 2015 11:34 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए रेलवे श्रमिक संघर्ष समिति मुरादाबाद की ओर से कलक्ट्रेट पर धरना दिया गया। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी को संबोधित एक मांगपत्र डीएम को सौंपा गया।
विज्ञापन

समिति के संयोजक श्याम बिहारी लाल ने कहा कि रेलवे के  मुरादाबाद मंडल में लाखों करोड़ों रुपये को गोलमाल किया जा रहा है। कहा कि इसके विरोध में जिले से एक पदयात्रा शुरू की जाएगी, जो उत्तर रेलवे के नई दिल्ली स्थित बड़ौदा हाउस में जाकर समाप्त होगी। इसमें 11 मई से बड़ौदा हाउस के सामने ही बेमियादी भूख हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। कहा कि अनशन का एकमात्र लक्ष्य है कि बेईमानी, भ्रष्टाचार और बदले की भावना से उत्पीड़न का कार्य बंद कर दिया जाए। यह काम मानवाधिकारों के खिलाफ है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें