फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की लाश

Tue, 06 Jun 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
हादसा - फोटो : शाहजहांपुर ब्यूरो
विज्ञापन
सोमवार सुबह रेलवे स्टेशन के पूर्वी आउटर के पास अपलाइन पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। उसकी ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। युवक की पहचान नगर के मोहल्ला पक्का कटरा निवासी तौसीफ  के रूप में हुई। घरवालों के मुताबिक, वह मानसिक मंदित था। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

 नगर के मोहल्ला पक्का कटरा निवासी 22 वर्षीय तौसीफ  का शव सोमवार सुबह सात बजे रेलवे स्टेशन के पूर्वी आउटर के पास अपलाइन पर पड़ा मिला। सूचना पर घरवाले मौके पर पहुंच गए। बड़े भाई तौफीक ने बताया की तौसीफ  रविवार की शाम घर से निकल गया था। वह काफी समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ था। उसका इलाज भी चल रहा था। देर शाम तक घर न लौटने पर तौसीफ की घरवालों ने खोजबीन भी की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह उसका शव रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें