फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

300 बुजुर्गों के टीकाकरण का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। टीकाकरण के तीसरे चरण में 60 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों को टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण की शुरुआत एक मार्च से होने जा रही है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी कर ली है। सोमवार को 300 बुजुर्गों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए जिले में तीन केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

16 जनवरी से शुरू हुए कोरोना टीकाकरण के पहले और दूसरे चरण में स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्करों को टीका लगाया गया। इन्हें वर्तमान में दूसरी डोज देने का काम चल रहा है। इसी बीच में तीसरे चरण की शुरुआत भी होने जा रही है। इसके लिए एक मार्च की तिथि निर्धारित की गई है। तीसरे चरण में 60 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके व्यक्तियों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण के लिए रविवार को पूरे दिन तैयारी की गई।
सीएमओ डॉ. एसपी गौतम ने बताया कि 60 साल की उम्र पूरी कर चुके व्यक्तियों को टीका लगाने के लिए उनका चयन आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से कराया जा रहा है। सोमवार को उन्हीं बुजुर्गों को टीका लगाया जाएगा, जिनको आशा कार्यकत्रियों द्वारा केंद्र पर लाया जाएगा। बताया कि टीकाकरण के लिए पंजीकरण केंद्र पर ही होगा। इसके बाद कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी जाएगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. लक्ष्मण सिंह ने बताया कि सोमवार को होने वाले टीकाकरण के लिए जिले में तीन केंद्र बनाए गए हैं। जिला अस्पताल, शीला ट्रामा सेंटर और बनतारा में सत्रों का आयोजन होगा। इन तीनों केंद्रों पर 100-100 बुजुर्गों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

प्राइवेट अस्पताल में 250 रुपये चुकाने होंगे
प्रदेश सरकार ने आम लोगों को कोरोना का टीका लगवाए जाने की घोषणा कर दी है। एक मार्च से उन लोगों को टीका लगाया जाएगा, जिन्होंने 60 साल की उम्र पूरी कर ली है। टीका लगवाने के लिए सरकार ने 250 रुपये का शुल्क भी तय किया है। जोकि प्राइवेट अस्पताल में टीका लगवाने पर देना होगा। हालांकि सरकारी अस्पताल में टीका लगवाने वालों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। वहीं निजी अस्पताल टीका लगाने के लिए 250 रुपये से ज्यादा नहीं ले सकेंगे। उन्हें शुल्क में छूट देने का अधिकार होगा। जिससे शत प्रतिशत टीकाकरण हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें