शाहजहांपुर। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही, लेकिन लोग अभी भी लापरवाही भरा रवैया अपना रहे हैं। बगैर मास्क के लोग धड़ल्ले से अभी भी रोड पर निकल रहे हैं। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन ने भी सख्ती बरतना शुरू कर दी है। पुलिस ने हर चौराहे और तिराहे पर बगैर मास्क लगाकर घूम रहे लोगों के चालान किए। थाना बाजार क्षेत्र में भारी पुलिस बल ने दुकानों और रूट मार्च निकालकर बगैर मास्क वालों के चालान किए। थाना सदर प्रभारी निरीक्षक अशोकपाल ने बताया अलग-अलग स्थानों पर 54 बगैर मास्क लगाकर घूमने वालों के चालान किए हैं। जिनसे 54 हजार रुपये जुर्माना वसूला है।
फोटो नंबर - 9
चौक कोतवाली क्षेत्र के केरूगंज पर यातायात पुलिस बगैर मास्क लगाये लोगों की चेकिंग कर रही थी। बाइक पर बैठा एक युवक मास्क लगाये था। दूसरा अंगौछे से चेहरे को ढका था। पुलिस ने अंगौछे से चेहरे को ढके युवक का चालान कर दिया।
फोटो नंबर - 8
थाना सदर बाजार क्षेत्र के टाउनहाल इलाके में भी लोग बगैर मास्क लगाकर रोड पर दिख रहे थे। पुलिस ने सख्ती बरतना शुरू की। बगैर मास्क लगाकर चलने वालों को रोकना शुरू किया तो लोगों ने बहानेबाजी बनाना शुरू कर दी, लेकिन लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने पर पुलिस लगातार कोविड 19 गाइड लाइन का उल्लंघन करने वालों के चालान कर रही है।