फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइट कर्फ्यू जैसे हालात नहीं, कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करें : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लॉकडाउन या रात्रि कर्फ्यू से अभी किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। डीएम इंद्र विक्रम सिंह के मुताबिक अभी रात्रि कर्फ्यू के हालात नहीं बने हैं। मगर कोविड गाइड लाइन का पालन जरूर करें, ताकि ऐसी स्थिति न बने। उन्होंने 45 वर्ष तक की आयु वाले सभी लोगों से टीका लगवाने की अपील की है।
विज्ञापन

डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में एल-टू आइसोलेशन वार्ड में 150 बेड की क्षमता है। इसमें कोरोना संक्रमित 42 मरीज भर्ती हैं। 100 से ज्यादा बेड अभी खाली हैं। जिले में कोरोन संक्रमित और एक्टिव मरीजों की संख्या 500 सौ के मरीब है। प्रशासन इस संख्या को बढ़ने नहीं देना चाहता है। इसलिए सभी लोग कोविड-19 की गाइड लाइन का पूरी तरह पालन करें। आपस दो गज की दूरी बनाकर रखें, मास्क जरूर लगाएं और बार-बार हाथ धोते रहें। जिले में दूसरे प्रदेशों से लौटने वाले लोगों पर निगरानी समितियां नजर बनाये हुए हैं। ज्यादा से ज्यादा लोगों को चिह्नित कर उनकी जांच कराई जा रही है। कोरोना संक्रमित मरीज से अन्य लोगों को बचाने के लिए मिनी कंटेनमेंट जोन बनाये जा रहे हैं। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि प्रशासन की तैयारी मुकम्मल है। कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए मेडिकल कॉलेज में बने एल टू आईसोलेशन वार्ड में 100 से ज्यादा बेड खाली हैं। उन्होंने कहा कि अभी केवल 45 वर्ष से ज्यादा आयु के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। आयु का मानक पूरा करने वाले सभी लोग अनिवार्य रूप से टीका लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें