फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित दो मरीजों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोरोना संक्रमित दो मरीजों की मौत हो गई। इनमें एक महिला और एक पुरुष है। दोनों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

शहर के सदर बाजार क्षेत्र निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग को नौ अप्रैल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित आने के बाद उन्हें एल टू अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। जहां 10 अप्रैल शनिवार की रात उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं निगोही क्षेत्र निवासी 62 वर्षीय महिला की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। संक्रमित मिलने के बाद महिला को दस अप्रैल की रात में राजकीय मेडिकल कॉलेज में बने एल टू अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर शनिवार रात करीब तीन बजे महिला ने दम तोड़ दिया। सीएमएस डॉ. एयूपी सिन्हा ने बताया कि दो मरीजों की मृत्यु हुई है। कोविड-19 गाइडलाइन के अनुसार दोनों का अंतिम संस्कार करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें