जलालाबाद। एक युवक के कोराना पॉजिटिव मिलने के बाद से कस्बे का बगिया मोहल्ल पूरी तरह सील है। संक्रमित युवक जिस मकान में किराए पर रहता है उसी में रहने वाले दूसरे परिवार के पांच लोगों समेत छह संदिग्धों को जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। जहां उनके सैंपल लिए गए। छटा व्यक्ति गांव तिकोला का प्रवासी श्रमिक है। प्रशासन कंटेन्मेंट जोन घोषित किए जाने के बाद बगिया मोहल्ले में क्वारंटीन 27 परिवारों को राशन किट बंटवाई। निगरानी समिति को इन सभी परिवारों पर नजर रखने के निर्देश दिए। उधर, जरूरी चीजों न मिलने से लोग परेशान हैं।
जिला अस्पताल जिन लोगों को जांच के लिए भेजा गया है उनमें एक युवती कुछ दिन पहले पंजाब से लौटी थी। उसके लौटने पर पूरे परिवार को क्वारंटीन किया गया था। संक्रमित युवक और पंजाब से लौटी युवती दोनों परिवार सहित एक ही मकान में किराए पर रहते हैं। संक्रमित युवक की पत्नी व तीनों बच्चों के सैंपल लेकर जांच को भेज दिए गए हैं। साथ ही उन्हें क्वारंटीन किया गया है। बगिया मोहल्ले को कंटेन्मेंट जोन घोषित होने पर बाहर से आये लोगों के कारण 27 परिवार होम क्वारंटीन किए गए हैं। कंटेन्मेंट जोन बने मोहल्ला बगिया और उससे सटे गौसनगर में खाने पीने की जरूरी चीजों की सप्लाई न होने से लोग परेशान हैं। ोग परेशान हैं।