फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ख्वाजा सराय व मौजमपुर कंटेन्मेंट जोन घोषित, बल्ली लगाकर सील किया गया

विज्ञापन
कंटेन्मेंट जोन घोषित जलालाबाद के मोहल्ला बगिया में आवाजाही रोकने को की गई बैरिकेडिंग। - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
तिलहर का एक मोहल्ला व गांव और जलालाबाद के दो मोहल्ले कंटेन्मेंट जोन घोषित
विज्ञापन

मौजमपुर एक, ख्वाजा सराय में दो और बगिया मोहल्ले में एक कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन ने बढ़ाई सख्ती, लोगों से घरों में रहने की अपील
शाहजहांपुर। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़ने से कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है। जिन इलाकों में संक्रमित लोग मिलते हैं वहां प्रशासन की सख्ती बढ़ जाती है। मंगलवार को तिलहर मौजमपुर मोहल्ले में एक युवक और ख्वाजा सराय गांव में ममेरे-फुफेरे भाई बहन कोरोना संक्रमित मिले थे। इसके बाद मौजमपुर मोहल्ला और ख्वाजा सराय गांव को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया गया है। उधर, जलालाबाद कस्बे के बगिया मोहल्ले का एक युवक कोरोना संक्रमित मिला है। वहां को मोहल्ला बगिया और उससे सेअे बड़ी दरगाह मोहल्ले को कंटेन्मेंट जोन घोषित किया गया है। इन चारों इलाकों में लोगों के आने जाने पर पूरी तरह पाबंदी है। सभी प्रमुख रास्ते बैरियर लगाकर सील कर दिए गए हैं। वहां तैनात पुलिस वाले लोगों पर नजर बनाए हुए हैं। लोगों से घर के बाहर न निकलने की अपील की गई है।
ख्वाजा सराय में पांच सौ ओर मौजमपुर में 250 मीटर का इलाका सील
22 लोगों के सैंपल लिए गए, 40 को जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया
तिलहर। कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद कंटेन्मेंट जोन घोषित करने के साथ ख्वाजा सराय गांव का पांच सौ मीटर और कस्बे के मौजमपुर मोहल्ले का 250 मीटर का इलाका बैरिकेडिंग करके लगाकर सील कर दिया गया है। प्रमुख रास्तों पर लगे बैरियर पर पुलिस तैनात है। सीएचसी प्रभारी डॉ. कमरुज्जमा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने संक्रमित लोगों के संपर्क में आए 22 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। बुधवार को जांच के दौरान संदिग्ध पाए गए 40 लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया है। मौजमपुर मोहल्ला और ख्वाजा सराय गांव में स्वास्थ्य विभाग की 30 टीमें सर्वे कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम वेद सिंह चौहान ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद गांव ख्वाजा सराय उर्फ सरैया और नगर के मोहल्ला मौजमपुर को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया गया है। गांव में आवश्यक सेवाओं की होम डिलीवरी के निर्देश दिए गए हैं। वहीं नगर के मोहल्ला मौजमपुर क्षेत्र के 250 मीटर परिधि में लोगों के आने जाने पर पूर्ण प्रतिबंध है। हालांकि बुधवार को कुछ लोग घरों से निकलकर अपनी दुकानें खोलने और आवश्यक कार्य के लिए इधर-उधर जाते देखे गए। एसडीएम ने चेतावनी दी है कि कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उधर, सीएचसी प्रभारी डा. कमरुज्जमा ने बताया कि सर्वे टीमें घर-घर जाकर बाहर से आने वाले लोगों का विवरण दर्ज कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें