फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित हेयर ड्रेसर की जांच रिपोर्ट आई निगेटिव, कोविड सेंटर में है पत्नी

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। बिलहरी गांव के हेयर ड्रेसर की मंगलवार को जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। उसे अस्पताल से छुट्टी देने के बाद घर भेज दिया गया। उसे 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन रहने को कहा गया है। हालां कि उसकी पत्नी अभी ददरौल कोविड सेंटर में है।
विज्ञापन

बिलहरी गांव का युवक मुंबई में हेयर ड्रेसर का काम करता है। वह 13 मई को ट्रेन में मुंबई से चलने के बाद 14 मई को शाहजहांपुर पहुंचा था। उसी दिन वह शाहजहांपुर से गांव के अपने एक रिश्तेदार के साथ गांव आ गया था। वह चार दिन घर में रहने के बाद 19 मई को तिलहर सीएचसी जांच के लिए पहुंचा था। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे पीलीभीत अस्पताल में क्वारंटीन कर दिया गया था। इसके बाद 25 मई को उसकी पत्नी की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसे भी ददरौल कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. कमरुज्जमा ने बताया कि गांव विलहरी के हेयर ड्रेसर की जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। इससे उसे घर ीोज दिया गया। उसकी पत्नी की दोबारा जांच के लिए सैंपल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें