फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन की गलियों को किया गया सील, घरों से निकलने पर रही पाबंदी

विज्ञापन
शाहजहांपुर के मोहम्मद जई मोहल्ले में लगे बैरियर पर तैनात पुलिस। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला मोहम्मद जई में मुंबई से लौटे बुजुर्ग के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद इलाके को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया गया था। सोमवार को वहां पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही। मोहल्ले में लोगों के आने-जाने पर पूरी पाबंदी है। ईद के दिन भी लोग घरों में कैद रहे और गलियों में सन्नाआ पसरा रहा।
विज्ञापन

मोहम्मद जई मोहल्ले की सीमा के अंदर पांच सौ वर्ग मीटर के दायरे को कंटेन्मेंट घोषित किया गया है। मोहल्ले की पांच गलियों को बैरिया लगाकर पूरी तरह सील कर दिया गया है। बैरियर पर तैनात पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए कि कोई भी बाहरी व्यक्ति मोहल्ले न आए। घरों से निकलने भी बंद है। सोमवार को कुछ लोग लोगों ने मोहल्ले में जाने का प्रयास किया, जिन्हें पुलिस कर्मियों ने लौटा दिया। सोमवार को एक युवक कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के आवास वाली गली के बाहर ही बिना मास्क लगाए खड़ा था, जिसे पुलिस ने जमकर फटकार लगाई। सुबह करीब नौ बजे नगर निगम के कर्मचारी मोहल्ले में सैनिटाज करने जा पहुंची। इसके साथ ही कूड़ा उठान व सफाई कार्य भी कराया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कंटेन्मेंट जोन में शामिल मोहल्ले के घरों में जाकर लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। थर्मल स्क्रीनिंग में कोई भी संदिग्ध नहीं निकला।
दिल्ली से लौटे युवक को जांच के लिए भेजा
मोहल्ले मोहम्मद जई का एक युवक दिल्ली से लौटा था। वहां से लौटने पर उसने अपनी जांच नहीं कराई। रविवार को मोहल्ले में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। घरों में जाकर लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसी दौरान युवक के दिल्ली से लौटने का पता चला, जिसे जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

सभी दुकानें बंद, घर पहुंचेगा जरूरी सामान
एसडीएम सदर सुरेंद्र कुमार ने सोमवार को कंटेन्मेंट जोन इलाके का दौरा किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को पूरी सख्ती बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी सामाजिक दूरी के नियम का उल्लंघन नहीं होना चाहिए। मोहल्ले के लोगों की जरूरत का सामान उनके घरों तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए प्रशासन की ओर से होम डिलीवरी की व्यवस्था की गई है। जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती सभी तरह की दुकानें बंद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें