फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित की पत्नी भी पॉजिटिव पाए जाने के बाद बिलहरी कंटेनमेंट जोन घोषित

विज्ञापन
कंटोन्मेंट जोन बने गांव बिलहरी में सूनी पड़ी गलियां। - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
तिलहर (शाहजहांपुर)। मुंबई से लौटे बिलहरी गांव के कोरोना संक्रमित हेयर ड्रेसर की पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसका पता लगने पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। गांव के लोग भी दहशत में हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हेयर ड्रेसर की पत्नी को ददरौल सीएचसी में बने कोविड -19 अस्पताल ले जाकर भर्ती करा दिया। महिला के संपर्क में आए लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

मीरानपुर कटरा निवासी हेयर ड्रेसर अपनी ससुराल बिलहरी गांव में रहता है। वह मुंबई में हेयर सैलून पर काम करता था। देश में लॉकडाउन के बाद हेयर ड्रेसर 13 मई को मुंबई से लौटा था। शेल्टर होम में जांच के बाद 14 मई को उसे घर भेज दिया गया था। 19 मई को तबीयत खराब होने पर क्वारंटीन करने करने के साथ उसका ब्लड सैंपल लेकर जांच को भेजा गया था। जांच रिपोर्ट में हेयर ड्रेसर को पॉजिटिव पाया गया, जिसके बाद उसे कोविड -19 अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
हेयर ड्रेसर पांच दिन तक घर में परिवार वालों के साथ रहा था। इससे उसकी पत्नी सहित परिवार के 23 लोगों को जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। वहां सभी के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए थे। सोमवार को हेयर ड्रेसर की पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बाकी सभी 22 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। हेयर ड्रेसर के साथ क्वारंटीन रहे चार लोगों के सैंपल भी भेजे गए थे, जिनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई।
विज्ञापन

हेयर ड्रेसर के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद शनिवार को बिलहरी गांव सील कर दिया गया था। पूरे गांव के सैनेटाइज किया गया था। हॉटस्पॉट होने की वजह से लोगों के गांव में जाने जाने पर पाबंदी लगा दी गई थी। अब दूसरा पॉजिटिव केस मिलने के बाद गांव के लोगों में दहशत है। स्वास्थ्य विभाग की छह टीमें घर-घर जाकर सर्वे करने के साथ लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कर रही है। सीएचसी प्रभारी डॉ कमरुज्जमा ने बताया कि लगभग डेढ़ हजार लोगों की जांच की जा चुकी है, जिसमें सभी लोग स्वस्थ पाए गए हैं। गांव की आशा और एएनएम गांव के लोगों के स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं।
बिलहरी गांव कंटेन्मेंट जोन घोषित
एसडीएम वेद सिंह चौहान ने बताया कि गांव बिलहरी कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया गया है। यदि किसी गांव में एक भी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया जाएगा तो उसे कंटेन्मेंट जोन की श्रेणी में आएगा। बिलहरी गांव को सील कर दिया गया है। लोगों के घर से निकलने पर पूरी तरह पाबंदी है। गांव में सब्जी और राशन आदि आवश्यक वस्तुओं के लिए होम डिलीवरी शुरू कर दी गई है। दूध उत्पादकों से गांव से बाहर न जाने को कहा गया है।
एसडीएम और सीओ ने आधा दर्जन गांवों में होम क्वारंटीन किए गए प्रवासी मजदूरों का किया निरीक्षण
तिलहर। एसडीएम वेद सिंह चौहान और सीओ मंगल सिंह रावत ने पिछलों दिनों होम क्वारंटीन किए गए लोगों को गांवों में जाकर चेक किया। सोमवार को एसडीएम व सीओ तहसील क्षेत्र के गांव मिल्कीपुर, खैरपुर, फीलनगर, सैदापुर, पोकी और कसरक गए। वहां होम क्वारंटीन किए गए कुछ प्रवासी मजदूर घरों से बाहर मिले, जिस पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी मजदूर कानून का उल्लंघन करेगा उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें