फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव युवकों के परिवार और मिलने वालों को भेजा गया जिला अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। गांव नाहिल और खांड़ेपुर में कोरोना पॉजिटिव युवकों के परिवार और उनके संपर्क में आए 20 लोगों को कोरोना जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। इसके अलावा नेपाल से आए दस लोगों का भी सैंपल लेकर जांच को भेजा गया है।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. मोहम्मद आसिफ ने बताया कि गांव नाहिल वाले कोरोना पॉजिटिव युवक के परिवार से 11 लोग और दो गांव वाले एवं खांड़ेपुर के युवक के सात परिवार वालों को कोरोना जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा है। नायब तहसीलदार भानुप्रताप सिंह ने बताया कि पुवायां में बने दो क्वारंटीन सेंटर में 82 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। इसमें अधिकतर लोग मुंबई, गुजरात आदि से आए हैं। सोमवार को बाहर से आए 60 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। स्वस्थ पाए जाने पर उनको होम क्वारंटीन के निर्देश छैक्श्र घर भेज दिया गया है। नेपाल से लौटे दस लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेज दिए गए हैं। सोमवार को अधिकतर प्रवासी हरियाणा और राजस्थान से घर लौटे हैं।
कोरोना पॉजिटिव के परिवार वाले समेत आठ जांच को भेजे
कलान। रुकनपुर निवासी कोरोना संक्रमित युवक के परिवार को जांच के लिए सोमवार को जिला अस्पताल भेजा गया। इसमें युवक की दो बहनें, एक भाई, माता-पिता, नानी और ममेरा भाई शामिल हैं। इनके अलावा एक आटा चक्की संचालक को भी जांच के लिए भेजा गया है, जिसके यहां कोरोना संक्रमित युवक गेहूं पिसवाने गया था। कोरोना पॉजिटिव युवक के परिवार को जांच के लिए ले जाने के बाद गांव वालों ने को सैनिटाइजेशन की मांग की, लेकिन इस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। संवाद
विज्ञापन

लोहरगवां के पॉजिटिव के संपर्क में आए पांच जांच को भेजे
निगोही। सीएचसी प्रभारी डॉ. नितिन चौधरी ने बताया कि सोमवार को 270 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। गांव लोहरगवां के कोरोना पॉजिटिव युवक के माता, पिता, भाई, बहन समेत पांच लोगों को सैंपल के जिला अस्पताल भेजा गया है।
खुदागंज से 11 जांच को भेजे
खुदागंज। जलालपुर के दो कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए उनके गांव के आठ, नवादा दरोबस्त के दो और दीपपुर के एक युवक को जांच के लिए सोमवार को जिला अस्पताल भेजा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें