फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटस्पॉट जलालपुर में प्रशासन ने शुरू कराई आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खुदागंज। मुंबई से लौटे दो युवकों में कोरोना संक्रमण पाए जाने के बाद जलालपुर गांव को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। दोनों युवकों को एल वन सेंटर बिथरी चैनपुर जनपद बरेली में रखा गया है। सोमवार से हॉटस्पॉट जलालपुर में आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

सोमवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व महेश चंद्र द्विवेदी, एसपी ग्रामीण अपर्णा गौतम, एसडीएम वेद सिंह चैहान, सीओ मंगल सिंह रावत, थानाध्यक्ष वकार अहमद खां, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मो. शजर ने गांव में कैंप किया। प्रशासन के निर्देश पर ग्रामीणों को सब्जी और दूध की होम डिलीवरी शुरू की गई है। जलालपुर होकर गुजर रहे खुदागंज-फरीदपुर मार्ग पर भी आवागमन बंद कर दिया है। पूरे गांव के 4000 से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग के लिए स्वास्थ्य विभाग ने आधा दर्जन टीमें लगाई हैं, जो डोर टू डोर सर्वे कर रही हैं।
जलालपुर की सीमाओं से जुड़े गांव रामपुर नवदिया, दीपपुर, खुदागंज नगर में भी सारे बाजार और दुकानें बंद कराकर प्रशासन ने गांववासियों को घर में रहने के निर्देश दिए हैं। नगर खुदागंज की सभी गलियों और मकानों को सैनिटाइज कराया गया है। इसके अलावा हॉटस्पाट क्षेत्र के जलालपुर में बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक की जजालपुर शाखा के मैनेजर राहुल वर्मा ने बताया कि लीड बैंक मैनेजर चंद्रशेखर जोशी के निर्देश पर जनता की सेवाएं अग्रिम आदेश तक रोक दी गई हैं। लोगों की आवाजाही रोकने के लिए पुलिस को लोगो पर डंडा भी चलाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

खुदागंज क्षेत्र के ग्राम जलालपुर में दो कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि होने पर गांव की सीमाएं सील कर दी गई हैं, लोग कोरोना प्रोटोकाल का पालन करें और अपने जिंदगी को सुरक्षित रखें। वेद सिंह चौहान, एसडीएम तिलहर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें