फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजामुद्दीन की तब्लीगी जमात से लौटे थाईलैंड और तमिलनाडु के 11 लोग क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। निजामुद्दीन मरकज में तब्लीगी जमात के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद यूपी में जिस तरह से कोरोना के मामले बढ़े हैं, इससे पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा है। इसके बावजूद निजामुद्दीन मरकज की तब्लीगी जमात में शामिल होकर आए थाईलैंड के नौ और दो तमिलनाडु के नागरिक 12 मार्च से मोहल्ला खलीलशर्की स्थित मस्जिद करामत शाह में ठहरे थे। शासन से सूचना मिलने के बाद पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन सभी को वहां से निकालकर क्वारंटीन किया है। इन सभी के सैंपल लेकर जांच को लखनऊ भेजे गए हैं। वहीं, थाईलैंड के युवकों को दिल्ली से लाने वाले तमिलनाडु के दोनों नागरिक और उनको संरक्षण देने वाले समेत तीन लोगों के खिलाफ सदर थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

पिछले दिनों दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज के तब्लीगी जमात में शामिल होने वाले कई लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद पूरे देश में अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से अपील की जा रही है कि इसमें शामिल लोगों की जानकारी प्रशासन को दी जाए। साथ ही खुफिया इकाइयों को भी सक्रिय किया गया है। इसी बीच एलआईयू की सूचना पर बृहस्पतिवार को पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम बृहस्पतिवार को मोहल्ला खलीलशर्की स्थित मस्जिद करामत शाह पहुंची। जांच में सामने आया कि मस्जिद में थाईलैंड के नौ और तमिलनाडु के दो लोग ठहरे हैं। ये सभी 12 मार्च को शाहजहांपुर पहुंचे थे और तभी से वहां ठहरे हुए थे। जांच में यह भी सामने आया कि तमिलनाडु के नागरिक थाईलैंड के नागरिकों को जमात के लिए शाहजहांपुर लेकर आए थे।
रात दिन जागरूकता के बावजूद नहीं दी सूचना
पुलिस ने इस मामले में तमिलनाडु के दो युवकों और मोहल्ला दिलाजाक के मसीउल्ला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि थाईलैंड से आने वाले युवक इनके साथ ही ठहरे हुए थे। मगर देश भर में हड़कंप मचे होने के बावजूद प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन

अब तक सैकड़ों लोगों से मिले, मचा हड़कंप
थाईलैंड और तमिलनाडु के ये लोग 12 मार्च को शाहजहांपुर आए थे। इसके बाद से अब तक ये लोग शहर के तमाम लोगों के संपर्क में आते रहे। जब लोगों को इनके निजामुद्दीन मरकज से आने की जानकारी हुई तो अब हड़कंप मच गया है।
विदेशियों की भाषा में उलझी पुलिस
स्वास्थ्य विभाग और पुलिस अफसरों के मुताबिक थाईलैंड एवं तमिलनाडु के नागरिकों के साथ बात करने में भी दिक्कत आ रही है। उनकी भाषा अलग होने की वजह से बहुत सारी चीजें स्पष्ट नहीं हो पा रही हैं। फिलहाल उनसे बातचीत कर सारी चीजें समझने का प्रयास किया जा रहा है।
सूची तो दो दिन पहले आ गई थी, सभी का स्वास्थ्य परीक्षण भी हो चुका है। सभी की स्थिति सामान्य है, लेकिन दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज के तब्लीगी जमात का मामला सामने आने के बाद इनको क्वारंटीन करके जांच को सैंपल लखनऊ भेजा गया है। इनमें नौ थाईलैंड, दो तमिलनाडु और दो शहर के नागरिक हैं। - डॉ. राजीव कुमार गुप्ता, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें