फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट वालों की होगी टीबी की जांच : जिला क्षय रोग अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रदेश के सभी जिलों में सीवियर एक्यूट रेस्पीरेटरी इलनेस (एसएआरआई) और इंफ्लूएंजा लाइक इलनेस (आईएलआई) के रोगियों की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव पाए जाने पर उनकी क्षय रोग (टीबी) की जांच कराई जाएगी । जिला समन्वयक आरती सिंह ने बताया कि इस मामले में शासन की ओर से प्रदेश के सभी जिला क्षय रोग अधिकारियों को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सत्येंद्र कुमार ने बताया कि कि कोविड-19 और क्षय रोग के कई लक्षण सामान होते हैं। प्रदेश के कोविड-19 पोर्टल के अनुसार 31 जुलाई 2020 तक प्रदेश के सभी जिलों में चिह्नित सीवियर एक्यूट रेस्परेटरी इलनेस (एसएआरआई) के 38,324 और इंफ्लूएंजा लाइक इलनेस (आईएलआई.) के 65, 595 रोगी कोरोना जांच में निगेटिव पाए गए। इनमें कई संभावित क्षय रोगी भी हो सकते हैं, जिनकी टीबी की जांच कराना आवश्यक है ।
शासनादेश के मुताबिक सीवियर एक्यूट रेस्पीरेटरी इलनेस (एसएआरआई) के जिन रोगियों की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है उनकी सूची बनाकर प्रत्येक सप्ताह जिला सर्विलांस अधिकारी ऐसे रोगियों की बलगम की सीबीनॉट से क्षय रोग की जांच कराएं । जरूरत पड़ने पर चेस्ट एक्स-रे व अन्य जांचें भी कराई जा सकती है। इसके अलावा आईएलआई के जिन मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है उनके घर पर संबंधित टीबी यूनिट के कर्मचारियों जाकर वर्तमान में क्षय रोग के लक्षण (बुखार,खांसी, वजन कम होना, रात्रि में पसीना आना, कांटेक्ट हिस्ट्री आदि) की जानकारी लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें