फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में कोरोना के दो और संदिग्ध लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दिल्ली नोएडा गाजियाबाद हरियाणा से लौटे 12 प्रवासी मजदूरों को कोरोना संदिग्ध पाए जाने पर जिला अस्पताल के क्वारंटीन वार्ड में भर्ती कराया गया था। इनमें से दस लोगों की रिपोर्ट मंगलवार को निगेटिव आ गई थी। शेष दो लोगों की रिपोर्ट आने को बाकी थी। बुधवार को उनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई। इससे स्वास्थ्य विभाग में राहत की सांस ली है और शाहजहांपुर वालों के लिए भी यह राहत देने वाली खबर है। वहीं मंगलवार देर रात एक और कोरोना संदिग्ध पाए जाने पर जिला अस्पताल के क्वारंटीन वार्ड में भर्ती कराया गया। जिसका स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें