बदायूं। जरीफनगर क्षेत्र में खेत में निकास को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले जिसमें दोनों पक्षों के 8 लोग घायल हो गए, जिन्हें दहगवां अस्पताल से बदायूं रैफर किया गया है।
थाना जरीफनगर क्षेत्र के ग्राम हसनपुर टप्पा वैस में बुधवार को गांव के ही निवासी अशोक अपने खेत पर जा रहे थे। वहीं पर गांव के ही निवासी राहुल से खेत में से निकलने को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आ गए और गाली गलौज होने लगी। दोनों पक्षों के परिजन भी लाठी डंडे से लैस होकर खेत पर पहुंच गए और जमकर लाठी डंडे चलने लगे, जिसमें एक पक्ष के अशोक पुत्र राजाराम, पप्पू व गोपाल पुत्रगण इतवारी तथा वेदप्रकाश पुत्र देवी और दूसरे पक्ष से राहुल, सर्वेश, सतैन्द्र, जयप्रकाश घायल हो गए।
इसकी सूचना ग्रामीणों ने 112 पर दी जिस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और थाना जरीफनगर ले आए। यहां से घायलों को उपचार के लिए दहगवां स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां से इन सभी घायलों को बदायूं जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। को किया बदायूं रेफर बदायूं। जरीफनगर क्षेत्र में खेत में निकास को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले जिसमें दोनों पक्षों के 8 लोग घायल हो गए, जिन्हें दहगवां अस्पताल से बदायूं रेफर किया गया है।