फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना ने बुजुर्ग दो महिलाओं की ले ली जान, 124 मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले में शुक्रवार को कोरोना से एक ओर जहां दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत हो गई, वहीं 124 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पॉजिटिव लोगों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, महामारी के बढ़ने से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

साउथ सिटी के पीछे स्थित गोविंद कुंज में एक अधिवक्ता की 64 वर्षीय पत्नी की कोरोना से मौत हो गई। उनका बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। इसी दौरान महिला की मौत हुई। इसी तरह स्थानीय मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में भर्ती नाहिल कस्बा निवासी एक 70 वर्षीय महिला की दोपहर करीब पौने दो बजे मौत हो गई।
इधर, जिले में शुक्रवार को 124 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसमें नौ बृहस्पतिवार देर रात के हैं और 115 लोग शुक्रवार को पॉजिटिव पाए गए। एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंट्रल के सहायक नोडल अधिकारी/बीएसए राकेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को मिले नए संक्रमितों में 72 लोग शहरी क्षेत्र के और 43 लोग ग्रामीण अंचलों के हैं। इनमें पुवायां के दो, बंडा के दो, जलालाबाद के छह, तिलहर के 13, मिर्जापुर के चार, कलान का एक, कांट के पांच, सिंधौली का एक, जैतीपुर में दो और अन्य स्थानों के आठ लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

जैतीपुर में दो मिले पॉजिटिव
जैतीपुर। क्षेत्र में शुक्रवार को दो लोग कोरोना से पॉजिटिव आए। एक मरीज गढ़िया रंगीन का है और दूसरा मरीज जिगनिया का है। गढ़िया रंगीन वाले मरीज की जांच बरेली के एक निजी हॉस्पिटल में 12 अगस्त को हुई थी और ग्राम जिगनिया के मरीज की जांच 11 अगस्त को जैतीपुर अस्पताल की टीम ने की थी। गढ़िया रंगीन वाले मरीज में कोई लक्षण नहीं है, लिहाजा उसे होम क्वारंटीन किया गया है, जबकि जिगनिया के संक्रमित व्यक्ति को नवोदय विद्यालय के एल-1 कोविड अस्पताल शाहजहांपुर भेजा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें