फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना ने और चार की ली जान, 75 संक्रमित भी बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले में कोरोना का प्रकोप दिनोंदिन बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज में कोरोना से एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, 75 पॉजिटिव पाए गए। जिले में अब संक्रमित की संख्या 2719 हो गई, जबकि मरने वालों का आंकड़ा 39 तक पहुंच चुका है। संक्रमितों में 1190 डिस्चार्ज किए जा चुके हैं और 825 लोग होम क्वारंटीन पर चल रहे हैं।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. एयूपी सिन्हा ने बताया कि रात करीब सवा बारह बजे हरदोई के शाहाबाद थानांतर्गत गांव परियल निवासी 56 वर्षीय व्यक्ति की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। वह कई दिन पहले एल-2 अस्पताल में भर्ती किए गए थे। वहीं तीन अन्य संक्रमित की भी मौत हो गई। इनमें शहर के मोहल्ला ताजूखेल निवासी 78 वर्षीय एक बुजुर्ग शामिल हैं, जिन्हें मंगलवार को ही भर्ती कराने के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया था। मृतक के पुत्र ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही करने का आरोप भी लगाया, लेकिन बाद में उन्हें समझाकर मामला निपटाया गया। वहीं मस्जिदगंज निवासी 64 वर्षीय एक व्यक्ति की मेडिकल कॉलेज में ही कोरोना से मौत हो गई। तिलहर के मोहल्ला कांकड़ निवासी 55 वर्षीय महिला ने भी मेडिकल कॉलेज के एल-2 अस्पताल में दम तोड़ दिया। उसे तीन-चार दिन पहले ही मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।
इधर, एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के सहायक नोडल अधिकारी बीएसए राकेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को 60 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, इनके अलावा 15 लोग सोमवार देर रात के संक्रमित हैं। कुल 75 पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन

तिलहर में पांच लोग पॉजिटिव
तिलहर। मंगलवार को सीएचसी पर हुई रैपिड जांच में तीन महिलाएं और दो पुरुष कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. कमरुज्जमा ने बताया कि रैपिड जांच में मोहल्ला कुवरगंज में तीन और नई बस्ती में दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
24 घंटे के लिए सिंधौली की सीएचसी और निगोही थाना सील
सिंधौली/निगोही। सीएचसी पर तैनात एक डॉक्टर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद एहतियातन सीएचसी को 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। जानकारी क्षेत्र के कोरोना प्रभारी सुदीप शुक्ला ने दी। वहीं निगोही में थाने का कंप्यूटर ऑपरेटर संक्रमित मिलने पर 24 घंटे के लिए सील किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें