फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: शाहजहांपुर में खाद संकट बरकरार, सहकारी समितियों पर लग रही किसानों की कतार

Fri, 22 Nov 2024 01:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर जिले में खाद पाने के लिए किसानों को जूझना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी सहकारी समितियों पर भारी भीड़ उमड़ी। इसके चलते पुलिस बुलाकर खाद बंटवानी पड़ी। 
विज्ञापन
समिति के बाहर कतार में बैठे किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर जिले में शुक्रवार सुबह से साधन सहकारी समिति के गेट पर ताला पड़ा रहा और किसान घंटों खुद लाइन लगाकर खाद बंटने के इंतजार में बैठे रहे। दोपहर एक बजे सचिव ने समिति में पहुंचकर ताला खोला और पुलिस की निगरानी में खांद बंटवानी शुरू की। 

विज्ञापन


रबी फसलों की बोआई के लिए किसान को खाद की सख्त जरूरत है। किसानों ने धान की कटाई करने के बाद खेत को गेहूं, आलू, सरसों आदि की बोआई के लिए तैयार कर लिया है। अब किसानों को खाद की जरूरत है। पिछले एक महीने से किसान समितियों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उन्हें खाद नसीब नहीं हो रही। मदनापुर क्षेत्र के गांव लश्करपुर सहकारी समिति पर शुक्रवार सुबह से किसान खाद वितरण करने का इंतजार करते रहे। 

किसानों ने बताया की सुबह 8:00 बजे से वे लोग लाइन में लगकर बैठे हुए हैं लेकिन समिति के गेट पर ताला पड़ा है। दोपहर एक बजे पुलिस पहुंची और समिति का ताला खोला गया। इसके बाद किसानों को खाद का वितरण शुरू हुआ। किसानों को दो-दो बोरी खाद दी जा रही है। कुछ किसानों का कहना है कि उन्हें अपनी जोत के मुताबिक खाद नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन


घंटों कतार में लगे, तब मिली एक बोरी खाद
मिर्जापुर सहकारी समिति में बुधवार को खाद न मिलने पर किसानों ने हंगामा कर स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया था। बृहस्पतिवार को सुबह से सैकड़ों किसान जुटे तो पुलिस बुलाकर खाद बंटवाई गई। इस दौरान किसानों की लंबी कतार लगी रही। बृहस्पतिवार को काफी इंतजार के बाद किसानों को एक-एक बोरी खाद मिल सकी। बताया जा रहा है कि किसान खाद के लिए 15-20 दिन से परेशान हो रहे थे।

सचिव ने पुलिस की मौजूदगी में आधार कार्ड से एक किसान को एक बोरी खाद, साथ मे नैनो यूरिया या डीएपी दी। कम खाद मिलने से किसान संतुष्ट नजर नहीं आए। देर शाम तक 600 बोरी खाद वितरित की गई है। एडीओ सहकारिता विजयराज सिंह ने बताया कि 300 बोरी एनपीके तथा 300 बोरी डीएपी का वितरण किया गया है।
विज्ञापन

किसानों को करना पड़ा इंतजार 
औदापुर की समिति पर बृहस्पतिवार सुबह से ही किसानों की भीड़ रही। गोदाम खुलने पर सचिव सर्वेश कुमार ने बताया कि उपलब्ध खाद बांटी जा रही है। वहीं सहकारी समिति कांट पर दो दिन से लगातार 800 बोरी खाद वितरित की है। कांट सचिव अभय सिंह ने बताया कि जिन किसानों को खाद नहीं मिली है, उन्हें जल्द उपलब्ध कराई जाएगी। सेहरामऊ दक्षिणी किसान सेवा सहकारी समिति में एनपीके तथा यूरिया खाद वितरित हुई। 

रबी फसलों की पिछड़ रही बोआई  
जलालाबाद ब्लॉक की दस समितियों में भटादेवर, पिटारमऊ व खाईखेड़ा सहित कई ऐसी समितियां हैं, जहां 10-12 दिनों से खाद उपलब्ध नहीं है। इससे रबी फसलों की बोआई पिछड़ रही है। बताया जा रहा है कि कुछ लोग खाद की कालाबाजारी कर रहे हैं। डीएपी की बोरी 17-18 सौ रुपये में बेची जा रही है। बृहस्पतिवार दोपहर को मनोरथपुर सहसोबारी व खंडहर में चार-चार सौ बोरी डीएपी पहुंची, लेकिन समय ज्यादा हो जाने के कारण बंट नही पाई। एसडीओ संजय दीक्षित ने बताया कि जल्द ही अन्य समितियों पर भी खाद पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें