दीक्षांत परेड समारोह की रिहर्सल परेड की सलामी लेते एसपी। स्रोत: पुलिस
शाहजहांपुर। एसपी सौरभ दीक्षित ने रिजर्व पुलिस लाइन में महिला रिक्रूट की आगामी दीक्षांत परेड समारोह-2026 को लेकर रिहर्सल परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। एसपी ने कहा गया कि दीक्षांत परेड केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पुलिस सेवा में प्रवेश का गौरवपूर्ण क्षण है, जो उनके अनुशासन, परिश्रम एवं प्रशिक्षण की वास्तविक झलक प्रस्तुत करता है।
उन्होंने सभी रिक्रूट्स को अपने आचरण, व्यक्तित्व एवं कार्यशैली में उच्च मानकों को बनाए रखने तथा प्रत्येक परिस्थिति में संयम, सतर्कता एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद एसपी ने रिक्रूट आरक्षियों को नियमित व्यायाम, संतुलित आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर बल देते हुए कहा कि एक फिट एवं सजग पुलिसकर्मी ही प्रभावी रूप से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सक्षम होता है। इस मौके पर एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, सीओ सिटी पंकज पंत आदि मौजूद रहे। संवाद