फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नशे से दूर रहने का दिया संदेश

विज्ञापन
स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उप​स्थित युवा। स्रोत : विवि
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से नशा मुक्त भारत अभियान-पखवाड़ा’ के तहत योग, स्वास्थ्य एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और युवाओं को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पीबी सिंह ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य परंपरा होने के साथ स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन का प्रभावी माध्यम है। युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखकर योग, अनुशासन और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना समय की आवश्यकता है।
कार्यक्रम आयोजक एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरुण कुमार यादव ने कहा कि युवाओं को योग, खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देना जरूरी है। दर्शनशास्त्र विभाग के पवन गंगवार ने सभी का आभार जताया। इस दौरान डॉ. गौरव शर्मा, डॉ. प्रतिभा सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें