फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मकान के अंदर चल रहा था धर्मांतरण का खेल, विरोध पर किया पथराव, दो लोगों पर रिपोर्ट

Mon, 21 Jul 2025 11:16 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शाहजहांपुर के थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के रेती मोहल्ले की आनंद बिहार कॉलोनी में धर्मांतरण के विरोध में मारपीट और ईंट पत्थर चलने के मामले में पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति और महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने मौके पर जाकर लोगों के बयान दर्ज किए। मामले में संलिप्त लोगों की पहचान कराई जा रही है।

विज्ञापन


मोहल्ला ताहवरगंज निवासी लखन और मोहल्ला अहमदपुरा निवासी शिवम दर्ज की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि दोनों को पिछले कई दिनों से एक सभा के बारे में बताया जा रहा था। उसमें सारी समस्याओं का अंत तथा आर्थिक लाभ दिलाने का प्रलोभन देने की बात भी सामने आई थी। वे दोनों 19 जुलाई को शाम करीब चार बजे आनंद बिहार कॉलोनी में एक बंद मकान में पहुंचे। वहां 60-65 लोग पहले से बैठे हुए थे। 

महिला ने कही ईसाई धर्म अपनाने की बात 
दीवारों पर एक विशेष संप्रदाय के फोटो लगे हुए थे। थोड़ी देर बाद एक व्यक्ति आया। उसे लोग फादर कह रहे थे। आरोप है कि उस व्यक्ति ने विशेष धर्म की किताब से प्रार्थना पढ़ी और हिंदू धर्म की बुराई करने लगा। इसके बाद उनमें से एक महिला उठी और हिंदू धर्म छोड़ ईसाई धर्म अपनाने के लिए कहने लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके एवज में सारी सुविधाएं और तीन लाख रुपये दिए जाने का प्रलोभन दिया गया। इतने में उस घर के बाहर भीड़ जमा हो गई। तब उस महिला ने सभा में मौजूद लोगों से कहा कि बाहर खड़े लोगों पर पत्थर चलाकर भगा दो। तब सभा में मौजूद कुछ लोग बाहर खड़ी भीड़ पर पत्थर फेंकने लगे।

इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले में अज्ञात महिला और पुरुष के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। सभा में कौन-कौन लोग आए थे, क्या बातें कही गईं, इसके लिए कॉलोनी के अन्य निवासियों के बयान भी लिए गए  हैं। 

सीओ सिटी पंकज पंत ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना कर गुण-दोष के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें