युवती का 19 मई को हिंदू युवक से विवाह हुआ था और 27 मई को उसने धर्म परिवर्तन कर लिया। शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र की रहने वाली युवती (25) काफी समय से दिल्ली एयरपोर्ट पर काम कर रही है।
दुबई में नौकरी और अच्छे वेतन के लिए एक युवती के धर्म परिवर्तन करने का मामला सामने आया है। हालांकि युवती का कहना है कि उसने स्वेच्छा से इस्लाम धर्म अपनाया है। वहीं युवती के परिजन कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
युवती का 19 मई को हिंदू युवक से विवाह हुआ था और 27 मई को उसने धर्म परिवर्तन कर लिया। शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र की रहने वाली युवती (25) काफी समय से दिल्ली एयरपोर्ट पर काम कर रही है। 19 मई को उसकी शादी मुरादाबाद के रहने वाले एक हिंदू युवक से हुई थी। युवक पुणे (महाराष्ट्र) में नौकरी करता है। युवती ने 27 मई को दिल्ली में धर्म परिवर्तन कर लिया और अपना नाम बदल लिया।
इसकी जानकारी जब परिजन को हुई तो वे परेशान हो गए। वहीं युवती का कहना है कि उसने अपनी मर्जी से इस्लाम धर्म अपनाया है। उसने दुबई एयरपोर्ट में नौकरी के लिए आवेदन किया है। वहां पर नौकरी में मुस्लिम युवतियों को प्राथमिकता दी जाती है। सैलरी पैकेज भी अच्छा रहता है। इसी के चलते उसने धर्म परिवर्तन किया
विज्ञापन
है। इस बात की उसे कोई ग्लानि नहीं है। उसके घरवालों को उसके धर्म परिवर्तन पर कोई एतराज नहीं है। हालांकि परिजन युवती के इस कदम से परेशान दिखे। पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं आई है।