फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट, ब्राह्मण सभा के लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। एडीओ पंचायत वीरसेन की सोशल मीडिया पर कथित विवादित पोस्ट से नाराज ब्राह्मण समाज के लोगों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम कार्यालय जाकर नायब तहसीलदार निवेदिता सिंह को डीएम के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में एडीओ पंचायत को निलंबित कर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की गई है। प्रदर्शन में शामिल अभिषेक शर्मा, राकेश कुमार शर्मा, सुनील शर्मा, शिवम मिश्रा, आकाश मिश्रा, अंकित मिश्रा आदि ने कहा कि सोशल मीडिया पर डाली गई अभद्र और आपत्तिजनक भाषा वाली पोस्ट से ब्राह्मण समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। नायब तहसीलदार निवेदिता सिंह ने बताया कि ज्ञापन में एडीओ पंचायत पर सोशल मीडिया के माध्यम से ब्राह्मण समाज के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया गया है। ज्ञापन डीएम को भेजने के साथ ही मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें