शाहजहांपुर। दीपावली और छठ पूजा पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए विद्युत निगम ने नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। विद्युत वितरण मंडल कार्यालय शाहजहांपुर में संचालित होने वाला यह नियंत्रण कक्ष 24 घंटे काम करेगा। बिजली आपूर्ति में व्यवधान होने पर उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 9935790578 पर सूचना दे सकेंगे।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता अनुज प्रताप सिंह ने बताया कि नियंत्रण कक्ष में मिलने वाली शिकायतों को दर्ज कर संबंधित बिजली उपकेंद्र, अवर अभियंता, उपखंड अधिकारी और अधिशासी अभियंता को तत्काल अवगत कराया जाएगा। चिनौर के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार मिश्रा को नियंत्रण कक्ष का नोडल अधिकारी बनाया गया है। अनावश्यक शट डाउन नहीं लेने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित उपकेंद्रों पर टीमों का गठन कर दिया है।