फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: धान खरीद की शिकायत के लिए नियंत्रण कक्ष के नंबर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। धान खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता और किसानों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने धान खरीद नियंत्रण कक्ष के संपर्क नंबर जारी किए हैं। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि धान खरीद से संबंधित किसी भी समस्या, शिकायत या असुविधा होने पर किसान नियंत्रण कक्ष में शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि किसान लैंडलाइन नंबर 05842-223005 तथा व्हाट्सएप नंबर 8009696952 और 8303648963 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत दर्ज कराने की सुविधा कार्यालय दिवस में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक उपलब्ध रहेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी निस्तारण जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें