फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जरूरतमंद कन्या के विवाह में सहयोग किया

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय जागृति ग्रुप फाउंडेशन ने आर्थिक रूप से अत्यंत कमजोर जरूरतमंद कन्या के विवाह में सहयोग प्रदान किया। कन्या का विवाह दस मई को तय हुआ है। उसके माता-पिता नहीं हैं, साथ ही दादी की आर्थिक स्थिति भी काफी कमजोर है। फाउंडेशन की एडमिन उषा मिश्रा, निधि बहल ने बताया कि सदस्यों ने संवेदनशीलता व मानवता का परिचय देते हुए आपसी सहयोग से एकत्र धनराशि से विवाह के लिए जरूरी सामान खरीदकर प्रदान किया। रेनू चड्ढा, रचना चिनारिया, रिद्धि बहल, प्रज्ञा पाठक, संतोष यादव, विनंती देवा, सीमा सिंह का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें