फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: संविदा कर्मियों ने एसई को दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विद्युत संविदा मजदूर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नवल किशोर सक्सेना ने अधीक्षण अभियंता से मुलाकात कर उन्हें संविदा कर्मियों की विभिन्न समस्याओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

कर्मचारी नेता ने एसई को बताया कि कार्यदायी संस्था ने संविदा कर्मियों को पहचानपत्र व ईएसआई कार्ड उपलब्ध नहीं कराए हैं। ऐसे में जरूरी है कि कैशलेस इलाज की व्यवस्था जिले स्तर पर कराने की सुविधा दी जाए। कार्य के दौरान पूर्व में हुई संविदाकर्मियों की मृत्यु होने पर आश्रितों को पेंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। संविदाकर्मियों का मार्च 2022 से अप्रैल 2023 तक 11 महीने का ईपीएफ बकाया चल रहा है। ज्ञापन देने वालों में मध्यांचल अध्यक्ष अशोक कुमार पाल, जोन प्रभारी राजेश कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शकील अहमद, मीडिया प्रभारी अरविंद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें