फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मानदेय न मिलने पर संविदा कर्मियों ने काली पट्टी बांध जताया विरोध

विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में वेतन न मिलने पर विरोध जताते संविदा कर्मी। स्रोत: संगठन - फोटो : संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (संविदा) कर्मचारी संघ के बैनर तले राजकीय मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों ने दो माह से मानदेय न दिए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। प्राचार्य को ज्ञापन देते हुए 21 मई से कार्य बहिष्कार शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


सोमवार को संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद रईस खान के नेतृत्व में संविदा कर्मचारियों ने अपने-अपने वार्ड में काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए विरोध दर्ज कराया। इसके बाद प्राचार्य को दिए ज्ञापन में बताया कि करीब दो माह से कर्मचारियों को मानदेय नहीं दिया गया है।
पूर्व में भी कई मांगपत्र दिए जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई। तीन दिनों तक काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन होगा। इसके बाद 21 मई से संपूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इस मौके पर डॉ. अभिनव रस्तोगी, डॉ शोभा वाजपेयी, डॉ. साजिद हुसैन, डॉ सुनीता चौधरी, डॉ. शेफाली विश्वकर्मा, डॉ रोहतास, अभिनव कुमार आदि मौजूद रहे। जैतीपुर सीएचसी पर भी कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। लैब टेक्नीशियन चंदन कुमार, सत्यवीर सिंह, मानसिंह, मोहम्मद अयूब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें