फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ठेकेदार राकेश हत्याकांड के आरोपी का मां-भाइयों से विवाद, रिवाल्वर से फायर का आरोप

Thu, 04 Jul 2024 04:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर के कटियाटोला निवासी पीडब्ल्यूडी के राजकीय ठेकेदार राकेश यादव हत्याकांड के आरोपी अभय राज का परिवार में विवाद हो गया। आरोप है कि उसने अपनी मां और भाइयों के साथ मारपीट करते हुए फायर कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज चेक किए। मामले में आरोपी की मां मीता गुप्ता की ओर से केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


मीता गुप्ता ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनके बेटा अभयराज पर हत्या व हत्या के प्रयास समेत गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2019 के चर्चित राजेश यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। 30 जून को रात करीब दस बजे अभयराज उनके पास आया और राकेश के भाई राजेश की हत्या की साजिश करने लगा। उनसे शामिल होने का दबाव बनाने लगा। उनके इन्कार करने पर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। अपने बच्चों की पढ़ाई का हवाला देते हुए साथ नहीं देने पर अभयराज ने मारपीट की। छोटे बेटे निर्भयराज, रुद्रराज ने बचाने का प्रयास किया तो पत्नी से रिवाल्वर लेकर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। वह बाल-बाल बच गईं। उसने अपने तीन साथियों को बुलाकर मारपीट की। छोटे बेटों पर रिवाल्वर तान दिया। घर का सामान तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए गए हैं। फायर होने की बात निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें